शीशा टूटा था, बस को जयपुर जाने से रोका
अलवर | एटक यूनियन से शनिवार सुबह अलवर से जयपुर जाने वाली अनुबंधित बस का शीशा टूटा होने के कारण रूट पर जाने से रुकवा दी। प्रचार सचिव बिजेंद्र सोमवंशी ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि मत्स्य नगर आगार में लगी अनुबंधित बस जिसे अलवर से जयपुर जानी थी। उस बस का शीशा टूटा हुआ है। इस सूचना में यूनियन के कार्यकर्ता बस स्टैंड पहुंचे और बस को रूट पर जाने से रुकवा दिया। इस बस के स्थान पर अन्य बस जयपुर भेजी गई। जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान परेशानी नहीं हो।