अलवर | संजीवनी योग फाउंडेशन की शनिवार को बैठक हुई। बैठक में 21 मई से 21 जून तक निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर लगानेे का निर्णय लिया। फाउंडेशन के योग शिक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि शिविर में रोजाना सुबह 5.30 से 6.30 बजे तथा शाम 6 से 7 बजे तक संभागियों को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही लोगों का योग द्वारा रोग उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 मई शाम 6 बजे से योग प्रशिक्षण की नियमित कक्षाएं प्रारंभ होगी।