अलवर. रोजगार विभाग की ओर से रोजगार कार्यालय में शनिवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी श्यामलाल साटोलिया ने बताया कि मेले के माध्यम से 176 युवाओं ने साक्षात्कार में भाग लिया। इनमें से 37 का चयन प्रारंभिक तौर पर किया गया।