अलवर | राजर्षि महाराजा सवाई जयसिंह स्मृति संस्थान की ओर से शनिवार को महाराजा जयसिंह की 81वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने मोतीडूंगरी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मोती डूंगरी पार्क में हुई गोष्ठी में मुख्य वक्ता रामावतार पंडित ने महाराजा के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उनके जनकल्याणकारी कार्यों को याद किया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अलवर. पूर्व महाराज जयसिंह की पुण्यतिथि हुई गोष्ठी में बोलते वक्ता।