पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर कैंप में विद्यार्थियों को सिखाए लीडरशिप के गुण

समर कैंप में विद्यार्थियों को सिखाए लीडरशिप के गुण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | समर कैंप सत्संग का आयोजन राजकीय विद्यालय बंबोरा में हुआ। इसमें लीडरशिप विषय पर बोलते हुए पूर्व सभापति अजय अग्रवाल ने कहा कि लीडरशिप एक क्वालिटी है जो जन्म के साथ भी हो सकती है और उसको निखारा भी जा सकता है। बच्चों ने पूर्व सभापति से लीडरशिप के 5 गुण पूछे। इनका उत्तर ईमानदारी, दूरदृष्टि, विचार क्षमता, निर्णय क्षमता और किसी काम को टीम के साथ मिलकर शुरू करना बताया गया। गांव के सरपंच फूलसिंह चौधरी और ग्रामीण विकास समिति अध्‍यक्ष हरचंद गुप्ता ने समर कैंप सत्संग को विद्यालय और गांव हित में बताया। कैंप समन्वयक राजपाल तक्षक के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की दुनिया का विस्तार हो रहा है, बच्चे काबिल अनुभवी लोगों से मिलकर सवाल पूछ रहे हैं, अलग अलग विषयों को समझ रहे हैं, यह गांव की नई पीढ़ी की रचना में शुभ संकेत है।

खबरें और भी हैं...