अलवर | दैनिक भास्कर और सतीश भाटिया चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क पानी वितरण की योजना के तहत शनिवार को 15 टैंकर पानी का वितरण किया गया। मुख्य ट्रस्टी सतीश भाटिया ने बताया कि वार्ड 47 के फैमिली लाइन क्षेत्र, वार्ड 31 में नयाबास के पास, वार्ड 36 में लखंडावाला कुआं, वार्ड 3 में स्कीम 10, वार्ड 12 में शिकारीपाड़ा, वार्ड 8 में प्रेम नगर, वार्ड 1 में महाराणा प्रताप नगर, वार्ड 49 में शिवाजीपार्क, वार्ड 4 में स्वर्ग रोड, वार्ड 45 में राम नगर 60 फीट रोड, वार्ड 34 में जवाहर नगर, वार्ड 2 में साहब जोहड़ा में टैंकरों से पानी का वितरण किया गया।
सामाजिक सरोकार