पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में 250 मरीजों को दिया निशुल्क चिकित्सा परामर्श

शिविर में 250 मरीजों को दिया निशुल्क चिकित्सा परामर्श

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अभिभाषक संघ की ओर से शनिवार को न्यायालय परिसर में चिकित्सा एवं जांच शिविर लगाया गया। स्वतंत्रता सेनानी छोटूसिंह आर्य धर्मार्थ हॉस्पिटल के सहयोग से शिविर में एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेद, फिजियोथैरेपी एवं एक्युप्रेशर के डॉक्टरों ने 250 मरीजों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया। शिविर का उद्घाटन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र नागर ने किया। शिविर में डॉ. डीसी शर्मा, डॉ. एमपी शर्मा, वैद्य भगवान दास, होम्योपैथी के डॉ. बीएल सैनी ने मरीजों को परामर्श दिया। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की निशुल्क जांच की गई। इस मौके पर आर्य कन्या विद्यालय समिति के प्रधान जगदीश गुप्ता, प्रदीप आर्य, रघुनाथ सिंह, अनिल कौशिक, संजीव, हरिनारायण गुप्ता, हरिप्रकाश शर्मा, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...