पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसियों ने कहा कर्नाटक में हुई लोकतंत्र की जीत, आतिशबाजी कर मनाई खुशी

कांग्रेसियों ने कहा- कर्नाटक में हुई लोकतंत्र की जीत, आतिशबाजी कर मनाई खुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | कर्नाटक में भाजपाई मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद शहर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को नंगली सर्किल पर आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। पड़ा। इस दौरान राहुल गांधी, अशोक गहलोत एवं जितेंद्र सिंह के पक्ष में नारे भी लगाए गए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारी दबाव के कारण कर्नाटक में राज्यपाल ने संवैधानिक गरिमा के विरुद्ध शक्तियों का दुरुपयोग कर अल्पमत की भाजपा सरकार का गठन करवाकर लोकतांत्रिक मूल्यों को भारी ठेस पहुंचाई है। सुप्रीम कोर्ट ने पूरी दुनिया के सामने प्रधानमंत्री का असली चेहरा बेनकाब कर दिया। ब्लॉक अ अध्यक्ष हीरेंद्र शर्मा व ब्लॉक ब अध्यक्ष जोगेन्दर कोचर ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में पीसीसी महासचिव अशोक सैनी, पीसीसी सचिव अजित यादव, नरेंद्र शर्मा, नरेंद्र मीणा, जवाहर जैन, गोपालदास खटीक, रामबहादुर तंवर, महिला जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी, प्रदीप आर्य, अंकित गोयल, प्रदीपसिंह, सीएल जाजोरिया, रमन सैनी, अजय मेठी, मोहनलाल जाटव, योगेश मिश्रा सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...