पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोठी दशहरा व चावंड पाड़ी में 20 दिन से नलों से हो रही गंदे पानी की सप्लाई

कोठी दशहरा व चावंड पाड़ी में 20 दिन से नलों से हो रही गंदे पानी की सप्लाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के कोठी दशहरा व चांवड पाड़ी मोहल्ले में नलों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। दोनों क्षेत्र के लोगों की शिकायत पर दैनिक भास्कर प्रतिनिधि ने मौके पर जाकर देखा तो बर्तनों में भरे पानी में मिट्टी व गंदगी थी। लोगों का कहना है कि जलदाय विभाग के जेईएन से लेकर एक्सईएन तक इसकी शिकायत की गई, लेकिन समस्या का निदान अब तक नहीं हुआ। लोगों ने सवाल उठाए कि शहर में मंत्री, सांसद, विधायक और अधिकारियों के घरों पर गंदे पानी की सप्लाई क्यों नहीं होती। गंदे पानी का कारण जलदाय विभाग की पाइप लाइनों में लीकेज होना है। इन्हें विभाग तलाश नहीं पा रहा है।

कोठी दशहरा और आसपास के क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि पिछले 20 दिनों से गंदे पानी की समस्या हो रही है। क्षेत्र के लोग जलदाय दफ्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैंं। जलदाय विभाग से कर्मचारी आए और खानापूर्ति कर चले गए। समस्या का निदान नहीं हुआ। कोठी दशहरा के रामनिवास का कहना है कि नलों में लगातार आते गंदे पानी की शिकायत के बाद भी विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। जन प्रतिनिधियों और अफसरों के घर गंदा पानी आता तो जलदाय कर्मचारी तुरंत उसे ठीक कर देते। चावंड पाड़ी के निवासियों ने बताया कि लगातार गंदे पानी की सप्लाई से वे परेशान हैं। नलों से गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है।

हो सकती हैं बीमारियां

राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ योगेश चौधरी ने बताया कि गंदा पानी पीने से उल्टी-दस्त, पीलिया, लीवर में सूजन, टाइफाइड, पेट में कीड़े, खून की कमी, बच्चों का विकास रुकना, चर्म रोग व आंखों में इंफेक्शन हो सकता है।

गंदे पानी की सप्लाई के मामले में विभाग जांच करा रहा है। इस क्षेत्र में घरों में जाने वाली लाइनें पुरानी हैं। इसके क्षतिग्रस्त होने के कारण गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। समस्या का निदान कराया जाएगा। -आदित्य शर्मा, एसई, जलदाय विभाग।

अलवर. कोठी दशहरा मोहल्ले में इस तरह के गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान हैं।

खबरें और भी हैं...