अलवर | अधिक मास में भागवत कथा सेवा समिति के तत्वावधान में 20 से 26 मई तक दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक राजर्षि अभय समाज में श्रीमद् भागवत कथा होगी। स्वामी कुरेशाचार्य भागवत कथा सुनाएंगे। 20 मई को सुबह 8 बजे गणेश मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल राजर्षि अभय समाज पहुंचेगी।