अलवर | मत्स्य स्पोर्ट्स अकादमी व जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से 21 मई से बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय के मैदान में एक महीने का एथलेटिक्स कोचिंग शिविर लगाया जाएगा। सचिव कैप्टन उमराव सैनी ने बताया कि प्रशिक्षण का समय सुबह 6 से 7.30 बजे तथा शाम 6 से 7 बजे तक रहेगा।