पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तनुज व पलक ने जीती 100 मीटर दौड़ 200 व 400 मीटर दौड़ में मुफीद प्रथम

तनुज व पलक ने जीती 100 मीटर दौड़ 200 व 400 मीटर दौड़ में मुफीद प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से राजर्षि कॉलेज के मैदान पर आयोजित सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर की फर्राटा दौड़ के पुरुष वर्ग में तनुज व महिला वर्ग में पलक जैन ने पहला स्थान पाया। पुरुष वर्ग की 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ में मुफीद को प्रथम स्थान मिला। इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी धारा यादव व रत्ती राम सैनी ने भी भाग लिया। संघ के अध्यक्ष कैप्टन उमराव सैनी ने बताया कि 800 मीटर पुरुषों की दौड़ में भूपेंद्र प्रथम व बालिका वर्ग में सपना यादव प्रथम रही। 1500 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में धारा यादव व महिला वर्ग में प्रतिमा यादव प्रथम रही। 5000 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग राजू व महिला वर्ग में पूजा डूडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद पुरुष वर्ग में कुमर सिंह व महिला वर्ग में पलक जैन प्रथम रही। ऊंची कूद पुरुष वर्ग में सचिन कुमार प्रथम, त्रिकुदभाष प्रथम, गोला फेंक में लीलाधर प्रथम, भाला फेंक में पवन कुमार प्रथम, तश्तरी फेंक पुरुष वर्ग में रवि कुमार व महिला वर्ग में अनिता कुमारी प्रथम रही। दस हजार मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में रत्ती राम सैनी व महिला वर्ग में कुसमा कंवर प्रथम रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत नेहरा थे। अध्यक्षता डॉ. घनश्याम सैनी ने की। सभी प्रथम रहे खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

अलवर. एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेते एथलीट।

अलवर. एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेते एथलीट।

खबरें और भी हैं...