राजीव की पुण्यतिथि आज, पौधे लगाएगी कांग्रेस
अलवर| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सोमवार सुबह 9.30 बजे राजीव गांधी पार्क में बलिदान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने बताया कि मानसून में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिले में 5100 पौधे लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 5 पौधे लगाकर की जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।