अलवर| बहुजन समाज पार्टी की बैठक रविवार को 60 फुट रोड पर स्थित जोनल प्रभारी के निवास पर हुई। इसमें आगामी चुनावों की तैयारी पर चर्चा कर नई रणनीति बनाई गई। बैठक में अलवर जोनल प्रभारी जगदीश प्रसाद मेहरा ने पदाधिकारियों को बूथ, सेक्टर कार्यकारिणी को संशोधन करने, सभाएं कराने आदि के निर्देश दिए। अलवर ग्रामीण कॉर्डिनेटर तथा पार्टी के महासचिव व प्रवक्ता हरीश कुमार कुंद्रा ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को संगठित एवं सुचारू रुप से कार्य करने के लिए जिला प्रभारी के कार्यस्थलों में बदलाव किया गया है। इसमें रामगढ़ में अमरसिंह भयाड़ी, तिजारा में मास्टर सीताराम, बहरोड़ व बानसूर में पूरणमल अलवरिया एवं कैलाश खाड़िया, मुंडावर में मनोहर लाल बावरिया, अलवर शहर में महेंद्र मेहरा, अलवर ग्रामीण में शिवलाल गौतम, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में बाबूलाल जाटव, किशनगढ़बास में रामनाथ मेघवाल को प्रभारी नियुक्त किया है। ये जिला प्रभारी 21 मई से अपना कार्य संभालेंगे।