पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब तक 1 एक्सईएन, 3 एईएन संभाल रहे थे जिम्मा

अब तक 1 एक्सईएन, 3 एईएन संभाल रहे थे जिम्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| शहर में पानी की वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा पानी से जुड़ी लोगों की शिकायतों का जल्द निराकरण करने की जिम्मेदारी कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने जलदाय विभाग के 3 एक्सईएन सहित कुल 12 अभियंताओं को सौंपी है। ये सभी 15 जुलाई तक इस काम को करेंगे। शहर में अब तक 1 एक्सईएन सहित कुल 4 अभियंता यह व्यवस्था देख रहे थे। अन्य अभियंता विभागीय कार्य देखते थे। उम्मीद की जा रही है कि नई व्यवस्था में लोगों की पानी की समस्या दूर करने में कम समय लगेगा। इससे पहले कलेक्टर ने रविवार को बुर्जा पंप हाउस, मालवीय नगर के पानी वितरण स्थल एवं शहर में डाली गई सीवरेज लाइन का जायजा लिया।

पानी की समस्या है तो इन नंबरों पर बताएं : अलवर शहर के उपखंड प्रथम के लिए एक्सईएन एवं टीए सर्किल एनसीआर विनय अग्रवाल (मो. नं. 9414209825), उपखंड दो के लिए एक्सईएन अमर सिंह (मो.नं. 9414232025), उपखंड तीन के लिए एक्सईएन अशोक यादव (मो. नं. 9414071895), काला कुआं उपखंड दो के लिए सहायक अभियंता अतुल कक्कड़ (मो. नं. 8696666710), एनईबी उपखंड दो के लिए सहायक अभियंता राहुल परेवा (मो.नं. 9999678301), मनुमार्ग उपखंड दो के लिए सहायक अभियंता संजय सिंह (मो.नं. 9414681022), मालवीय नगर उपखंड तीन के लिए सहायक अभियंता रवि मेठी (मो. नं. 7300074966), बैंक कॉलोनी उपखंड तीन के लिए सहायक अभियंता दिव्यांग त्यागी (मो.नं. 8005918931), मनुमार्ग उपखंड तीन के लिए सहायक अभियंता राकेश सैनी (मो.नं. 9414857633), स्कीम नंबर 2 और तूलेड़ा उपखंड एक के लिए सहायक अभियंता कमल नारंग (मो. नं. 7300074964), हसन खां मेवात नगर उपखंड एक के लिए सहायक अभियंता महेंद्र यादव (मो. नं. 9413303619), स्कीम नंबर 10 उपखंड एक के लिए सहायक अभियंता रवि भार्गव (मो. नं. 9783710481) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शहर में 3 एक्सईएन व 9 एईएन करेंगे निगरानी, घरों में पानी पहुंचा या नहीं

खबरें और भी हैं...