अलवर| अब इसे भगवान का डर कहें या आस्था, जब से दीवार बनाकर इस पर देवी-देवताओं के चित्र वाली टाइल्स लगाई गई, तब से लोगों ने यहां कचरा डालना बंद कर दिया। फैमिली लाइन को जाने वाली गली में घुसते ही एक खाली प्लॉट के आस-पास लोग कचरा डालते थे। इससे गली में रहने वाले लोग परेशान थे। कचरे की वजह से हर समय बदबू रहती थी। लोग मुंह पर कपड़ा रखकर आते-जाते थे। लोगों ने आपस में चंदा एकत्र कर यहां दीवार बनवा दी और उस पर देवी-देवताओं के चित्र वाली टाइल्स लगवा दीं, उसके बाद लोगाें ने यहां कूड़ा-कचरा डालना बंद कर दिया।
अंबेडकर सर्किल के पास एक खाली प्लॉट की दीवार के पास लोग कचरा डालते थे। प्लॉट मालिक ने दीवार पर देवी-देवताओं के चित्र की टाइल्स लगवा दी। अब लोग यहां कचरा नहीं डालते। फोटो : देवेन्द्र शर्मा