पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरिस्का क्षेत्र के ग्रामीणों की महापंचायत आज

सरिस्का क्षेत्र के ग्रामीणों की महापंचायत आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| सरिस्का बाघ परियोजना क्षेत्र में बसे ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर सोमवार काे सूरजनाथ आश्रम भर्तृहरि तिराहे पर किसान महापंचायत होगी। इसमें थानागाजी, राजगढ़ एवं बानसूर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण शामिल होंगे। महापंचायत भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) टिकैत के बैनर तले होगी। महापंचायत को देखते हुए सरिस्का के आसपास प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सरिस्का में भ्रमण के लिए जिप्सी, कैंटर व अन्य वाहन भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश महासचिव भूपतसिंह बाल्याण, प्रदेश महामंत्री जयकिशन गुर्जर एवं जिला महासचिव पेमाराम सैनी ने बताया कि ग्रामीणों की मांग है कि झूठे मुकदमे लगाकर प्रताड़ित करना बंद किया जाए। पहले लगे मुकदमों काे वापस ले। परसाका बास गांव में सब स्टेशन बनाया जाए। राजस्व गांवों की आबादी वाली भूमि का ग्राम पंचायतों के नाम कर रहवासी पट्टा दिया जाए। इनके अलावा भी अन्य मांगें हैं।

खबरें और भी हैं...