पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंदवाजी से लूटे ट्रक में भरे 300 एसी बरामद, एक पकड़ा

चंदवाजी से लूटे ट्रक में भरे 300 एसी बरामद, एक पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहजहांपुर/मांढण| शनिवार देर रात जयपुर के चंदवाजी से दो कारों में सवार सशस्त्र बदमाशों ने एक ट्रक के चालक व परिचालक को बंधक बना 300 से ज्यादा एसी लूट लिए। दोनों को बदमाश शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के गांव बीजवाड़ चौहान की नदी मे पटक गए। तड़के ग्रामीण शौच करने गए तो वहां अचेत पड़े चालक व परिचालक को गांव लाकर पुलिस को सूचना दी। शाहजहांपुर, नीमराना और मांढण पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर महज 12 घंटे के भीतर लूट का माल, 3 वाहन और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चालक इमरान नि. रूपबास (अलवर) एवं परिचालक जाहुल पुत्र जहूर खां चेन्नई से एक ट्रक में आईबीएस कम्पनी के 300 युनिट एसी लेकर गुरुग्राम जा रहे थे। शनिवार रात करीब 11 बजे चाय पानी पीने चंदवाजी उतरे। उसी समय दो कारों मे सवार 8-10 बदमाशों ने उनको रिवॉल्वर लगाकर कारों मे पटक लिया। कुछ बदमाश एसी से भरा ट्रक लेकर भाग गए। बदमाशों ने चालक परिचालक को बंधक बना नशीला पदार्थ पिला दिया। उन्हें मरा समझकर बीजवाड़ की नदी में पटक गए। पुलिस ने बताया ट्रक मालिक कुलदीप मलिक निवासी मोखडा (रोहतक) से बात की तो उसने ट्रक मे जीपीएस लगा होना बताया, जिसकी आखिरी लोकेशन शाहजहांपुर क्षेत्र बताई। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि जीपीएस तोड़ दिया गया था, लेकिन वे ट्रक में छूटे चालक के मोबाइल से पकड़ में आ गए। इसे आरोपी साथ ले आए थे। पुलिस ने इसकी लोकेशन तलाशी तो कुतीना क्षेत्र आ रही थी। पुलिस ने कुतीना गांव में नेमपाल पुत्र राजकुमार चौहान के घर से 300 एसी बरामद कर लिए। लूटा गया ट्रक बावल में खड़ा मिला। पुलिस ने कुतीना से अंशुल पुत्र राजेंद्र चौहान को पकड़ा है।

खबरें और भी हैं...