गांधी स्वास्थ्य सदन समिति की ओर से एक महीने का निशुल्क योग शिविर सोमवार से पुराना सूचना केंद्र स्थित प्राकृतिक चिकित्सा योग केंद्र पर लगाया जाएगा। समिति के मंत्री सुशील झालानी ने प्रेसवार्ता में बताया कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सहयोग से यह शिविर योग दिवस 21 जून तक चलेगा। इस शिविर में योगाचार्य डॉ. अशोक शर्मा के सानिध्य में डॉ. प्रमिला, डॉ. जितेंद्र सैन व उनके सहयोगी व प्रशिक्षित बच्चे योग क्रियाओं का निशुल्क प्रशिक्षण देंगे। शिविर में प्रशिक्षण के लिए एक हजार से अधिक लोगों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा गया है। शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिविर के सत्र सुबह पांच से छह, सुबह छह से सात बजे तथा शाम को पांच से सात बजे तक चलेंगे। समिति के अध्यक्ष विजय डाटा ने बताया कि समिति को पिछले चार साल से केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने नोडल केंद्र बनाया हुआ है। प्रेसवार्ता में एसएन गुप्ता, अशोक शर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे।
पत्रकार वार्ता में योग का प्रदर्शन करता बालक आर्ष मनु।