पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिगरेट का कर्टन चोरी करने के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार

सिगरेट का कर्टन चोरी करने के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | कोतवाली पुलिस ने सिगरेट का कर्टन चोरी करने के आरोप में रविवार को दो युवकों हनीफ उर्फ सितारा व मनोज सोलंकी को गिरफ्तार कर सिगरेट के 18 पैकेट बरामद किए हैं। थानाधिकारी बालाराम ने बताया कि 16 मई को केडलगंज की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर महेंद्र जांगिड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 मई को उसकी ट्रांसपोर्ट कंपनी पर फर्म सागरमल एंड कंपनी घंटाघर के सिगरेट के कर्टन डिलीवरी होने के लिए आए थे। उसने लोडिंग रिक्शा में सिगरेट के कर्टन फर्म पर भेज दिए। रिक्शे के साथ युवक हनीफ उर्फ सितारा एवं मनोज सोलंकी निवासी इंद्रा कॉलोनी को भेजा था। बाद में फर्म के मालिक ने सिगरेट के कम कर्टन मिलने की जानकारी दी। चोरी हुए सिगरेट के कर्टन की कीमत करीब 1.34 लाख रुपए थी।

खबरें और भी हैं...