अलवर | शहर के वार्ड नंबर 43 के दयानगर में नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास और वार्ड 45 जसवंत नगर में मथुरा रेलवे लाइन के पास सीसी सड़क का लोकार्पण रविवार को विधायक बनवारी लाल सिंघल ने किया। नगर परिषद की ओर से 4.80 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण होगा, जबकि 5 लाख की लागत से सीसी सड़क बनाई गई है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना एवं उप सभापति शशि तिवाड़ी रहे। अध्यक्षता पार्षद मदन गोपाल व शिवकुमार अग्रवाल ने की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेश तिवाड़ी, हेतराम यादव, दुलीचंद, सतीश यादव, राजेन्द्र सिंह, विशाल गांधी, मनीष शर्मा, गीता देवी, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।