पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों की समस्याओं पर की चर्चा

किसानों की समस्याओं पर की चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | भारतीय किसान यूनियन (भानू) की बैठक रविवार को प्रदेशाध्यक्ष भरत सिंह सुंदरावली की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने किसान एवं आमजन की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके निस्तारण के लिए सरकार व प्रशासन को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने समर्थन मूल्य पर किसानों की उपज खरीदने, समय पर भुगतान करने तथा तूफान में हुए नुकसान की सर्वे रिपोर्ट तैयार कर लोगों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। साथ ही फसल नुकसान की बीमा राशि किसानों को जल्द दिलाए जाने की मांग की। इस अवसर पर भीम सिंह, नत्थी सिंह, शेर सिंह, सुच्चा सिंह सरदार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...