पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस लाइन में लगा चिकित्सा शिविर 223 जवानों को दिया गया परामर्श

पुलिस लाइन में लगा चिकित्सा शिविर 223 जवानों को दिया गया परामर्श

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | आरडीएनसी मित्तल फाउंडेशन एवं मित्तल हॉस्पिटल की ओर से रविवार को पुलिस लाइन में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में बुखार, पेट दर्द, घुटनों व हड्डियों की परेशानी, नेत्र सहित विभिन्न बीमारियों के 223 मरीजों को चिकित्सा परामर्श दिया गया। शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने किया। शिविर में फिजीशियन डॉ. एससी मित्तल, सर्जन डॉ. सुधीर गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चारू जौहरी, क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. हिमांशु सक्सेना, ईएनटी की डॉ. माधवी कुंदनानी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल गुप्ता, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक गर्ग, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. कमल खत्री एवं डॉ. कनिका मेहता ने मरीजों को चिकित्सा परामर्श दिया। प्रशासक गिरीश गुप्ता ने बताया कि शिविर में 96 मरीजों की निशुल्क शुगर की जांच की गई, जिनमें से 13 मरीजों में बीमारी मिली। पुलिसकर्मियों की ब्लड प्रेशर, नेत्र व वजन आदि की भी निशुल्क जांच की गई। इस दौरान मरीजों को बीमारियों से बचने के उपाय भी बताए गए।

खबरें और भी हैं...