अलवर | निरंकारी संत सोमनाथ निरंकारी ने कहा कि संत व महापुरुषों के मुख से निकले वचन अनमोल होते हैं। इन वचनों को व्यक्ति मोती समझकर अपने जीवन में धारण कर ले तो जीवन संवर जाता है। वे रविवार को एनईबी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि संतों के वचन संसार में उद्धार का कारण बनते हैं। इससे पता चलता है कि संतों के वचनों को जीवन में कितना उतार पाए हैं। संतों के वचन ही श्रद्धालु की मुक्ति का मार्ग बनते हैं।