अलवर | श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से रविवार को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर करणी सेना के बिहार के जिला वैशाली के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन धारणकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर गजेंद्रसिंह बडेर, जीतेंद्र सिंह भाटी, सतवीर सिंह, डॉ. लोकेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, संदीप सिंह, राजेश सिंह, यशवंत सिंह, भूपेंद्र सिंह, मोनू आदि मौजूद थे।