अलवर| अरावली विहार पार्क विकास समिति की आमसभा रविवार को पार्क में हुई। इस दौरान पार्क के विकास के लिए सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए। श्री कृष्ण गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुल्तान सिंह नेहरा ने कार्यकारिणी के विस्तार के संबंध में विचार रखे। संचालन श्रीनाथ गुर्जर ने किया। बैठक में रजनी देवी, होशियार सिंह, नारायण सिंह, रामभरोसी, पुष्पा, यशोदा, बालकिशन आदि उपस्थित रहे।