अलवर| दैनिक भास्कर व सतीश भाटिया चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चल रही टैंकरों से निशुल्क पानी वितरण की योजना के तहत रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में 17 टैंकर पानी का वितरण किया गया। मुख्य ट्रस्टी सतीश भाटिया ने बताया कि रविवार को वार्ड आठ के मेहताब सिंह का नौहरा व तीज की रोड, वार्ड चार में स्वर्ग रोड, वार्ड 15 में रंगभरियों की गली, वार्ड 49 में शिवाजी पार्क, वार्ड 19 में कबीर कॉलोनी, वार्ड 45 में धन्ना का बाग, वार्ड 26 में करौली कुंड, वार्ड दो में धोबी घट्टा, वार्ड 42 में शास्त्री नगर, वार्ड दस में श्योलालपुरा, वार्ड 44 में तूलेड़ा रोड, वार्ड 43 में 60 फीट रोड, वार्ड एक में बराई माता क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से पानी का वितरण किया गया। पानी के टैंकर मांगने के लिए पार्षद या पूर्व पार्षद प्रभारी सतीश खंडेलवाल व उनके सहायक कृष्ण कुमार खंडेलवाल से मोबाइल नं. 9461136072 और 9828164544 पर संपर्क कर सकते हैं। पिछले 24 दिन में 344 टैंकर पानी का वितरण किया जा चुका है।