अलवर| विवेकानंद चौक स्थित पुरुषार्थी धर्मशाला में बिजली बचाने के लिए सोलर शैड लगाने व अन्य विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। अध्यक्ष अशोक आहूजा ने बताया कि रविवार को हुई बैठक में सदस्यता व नवीनीकरण के लिए 30 नवंबर तक अभियान चलाने, प्रतिभावानों के सम्मान, प्याऊ संचालन सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में सचिव सुदर्शन अरोड़ा व कोषाध्यक्ष राजू शर्मा ने विकास कार्यों का ब्यौरा दिया। बैठक में रमेश जुनेजा, केके मदान, रमेश खत्री, राजेश मक्कड़, राजेंद्रसिंह बंटी, ललित धवन आिद मौजूद रहे।