पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उदयपुर में सरकारी टीचर से दस हजार रुपए रिश्वत लेता हेडकांस्टेबल गिरफ्तार

उदयपुर में सरकारी टीचर से दस हजार रुपए रिश्वत लेता हेडकांस्टेबल गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर में सरकारी टीचर से दस हजार रुपए रिश्वत लेता हेडकांस्टेबल गिरफ्तार

उदयपुर |
एसीबी ने रविवार को गोवर्धन विलास थाने के हेडकांस्टेबल हरकेश मीणा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। हरकेश ने यह राशि गोवर्धन विलास निवासी सरकारी टीचर परसराम सालवी से उनके खिलाफ प्राप्त रिपोर्ट को अप्रमाणिक करने की एवज में मांगी थी। ब्यूरो के एएसपी सुरेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि अलवर निवासी हरकेश पुत्र रमेशचन्द्र मीणा गोवर्धन विलास थाने में हेडकांस्टेबल है। परसराम ने रिपोर्ट दी थी कि सेक्टर 14 के जे ब्लॉक में उनका हाउसिंग बोर्ड का मकान है। यह मकान पहले सेवानिवृत्त सैनिक कैलाश चन्द्र नायक को गिरवी दिया था।

खबरें और भी हैं...