सोमवती अमावस्या पर आज होगा लक्ष्मीनारायण मंदिर में रुद्राभिषेक
अलवर| जिलेभर में सोमवार को सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी। इस मौके पर मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखेंगी। पं. यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि इस दिन पीपल के पेड़, भगवान विष्णु व राम की प्रतिमा के परिक्रमा लगाने का महत्व है। मान्यता है कि इस दिन मौन व्रत रखने से सहस्र गोदान का फल मिलता है। मनुमार्ग स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर के पुजारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह 8 बजे रुद्राभिषेक व 9 बजे अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 51 कन्याओं को भोजन कराया जाएगा।