पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला के गले से सोने की चेन झपट ले गए बदमाश

महिला के गले से सोने की चेन झपट ले गए बदमाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी| शहर में हरीश बेकरी के बाहर बाइक सवार दो युवक एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गए। पीड़िता बोरिस के पति जोन्स ने फूलबाग थाने में मामला दर्ज कराया कि वह अलवर बाईपास पर टेराग्रीन सोसाइटी में रहते हैं। रविवार सुबह प|ी बोरिस के साथ महेशवरी नगर स्थित चर्च में गए थे। वापस आते समय वह कुछ सामान लेने के लिए हरीश बेकरी पर रुक गए। जोंस बेकरी में अंदर चले गए। तभी पल्सर बाइक पर आए दो युवक बाहर खड़ी उनकी प|ी बोरिस के गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए। बोरिस के शोर मचाने पर वे बाहर आए, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। बाइक चालक ने हेल्मेट लगा रखा था। पीछे बैठे युवक ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। चेन की कीमत करीब एक लाख 40 हजार रुपए है।

खबरें और भी हैं...