एनएचएम के संविदाकर्मचारी आज 50वें दिन फिर देंगे धरना
अलवर| नियमितीकरण की मांग पर एनएचएम कर्मचारी 50वें दिन सोमवार से सीएमएचओ कार्यालय के बाहर धरना देंगे। कर्मचारियों ने धारा 144 लागू होने के कारण धरना स्थगित कर दिया था। जिला एनएचएम प्रबंधकीय कार्मिक संघ के जिलाध्यक्ष रामशरण यादव ने बताया कि कर्मचारी रविवार को अंतरराज्यीय जल विवाद निवारण समिति के अध्यक्ष डॉ. रोहिताश्व शर्मा से मिले और कर्मचारियों को नियमित करने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।