पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली प्रकरणों की लोक अदालत आज से अलवर में

बिजली प्रकरणों की लोक अदालत आज से अलवर में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | जिला उपभोक्ता विवाद प्रतिताेष मंच की ओर से बिजली निगम से संबंधित विचाराधीन प्रकरणों के निपटारे के लिए 4 दिवसीय लोक अदालत का आयोजन 16-17 तथा 19-20 अप्रैल को अलवर में किया जाएगा। जिला उपभोक्ता संरक्षण मंच अध्यक्ष बलदेव राम चौधरी ने बताया कि लोक अदालत में 16 अप्रैल को बानसूर, मालाखेड़ा, थानागाजी, गोविंदगढ़ व लक्ष्मणगढ़, 17 काे मुंडावर, मांढ़ण व नीमराना, 19 को रामगढ़, राजगढ़, रैणी, टहला, कठूमर, खेड़ली, किशनगढ़बास, कोटकासिम, तिजारा व खैरथल तथा 20 अप्रैल को बहरोड़, टपूकड़ा, भिवाड़ी व अलवर डिस्कॉम उपखंड से संबंधित पक्षकार उपस्थित होकर राजीनामे के आधार पर मामले का निस्तारण करवा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...