पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज उत्थान व व्यक्तित्व विकास पर चर्चा

समाज उत्थान व व्यक्तित्व विकास पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती व वैशाखी पर भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान की ओर से केंद्रीय कारागार में आयोजित दो दिवसीय गीता और शासन नीति विषय पर मंथन और चिंतन कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। दूसरे दिन रविवार को समाज उत्थान और व्यक्तित्व विकास पर चर्चा हुई। समाज को जागरुक करने के लिए घर-घर गीता जन-जन गीता द्वारा शिक्षण प्रशिक्षण कर जन चेतना विकास अभियान की योजना बनाई गई। कार्यक्रम में दिल्ली से आए विधि आयोग के सदस्य व गुजरात के पूर्व न्यायाधीश रवि आर त्रिपाठी ने कहा कि जनचेतना विकास आंदोलन बिना समाज को अपराध मुक्त नहीं बनाया जा सकता है। अधिकार की रक्षा की प्राप्ति भी नहीं हो सकती है। इस मौके पर जेल अधीक्षक सुरेंद्र सिंह शेखावत, डीएसपी रामनिवास यादव, डॉ. केके गुप्ता, एडवोकेट रिपुदमन व जितेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. पंकज गुप्ता व पत्रकार रवि झा मौजूद थे।

कार्यक्रम में संबोधित करते विधि आयोग के सदस्य पूर्व न्यायाधीश रवि आर.त्रिपाठी।

खबरें और भी हैं...