अपराध मुक्त समाज निर्माण में सभी का सहयोग जरूरी : रामकृष्ण गोस्वामी
अलवर | भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के संस्थापक रामकृष्ण गोस्वामी ने कहा कि अपराध मुक्त समाज का निर्माण करना ही हमारा धर्म है। वे रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जन चेतना विकास अभियान के माध्यम से किसी भी व्यक्ति, समाज, शहर व राष्ट्र को अपराध मुक्त बनाया सकता है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कि मानवीय चेतना के विकास का सर्वोत्तम मार्ग भागवत गीता है। समाज, देश और विश्व में बढ़ते अपराधों को नियंत्रित करना व्यक्ति का धर्म है। अगर कोई व्यक्ति इसे समझता है और इसके लिए काम करता है तो वह व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। उन्होंने कहा कि समाज, शहर व राष्ट्र को अपराध मुक्त मनाने के लिए संस्थान की ओर से साल 2003 से अभियान चलाया जा रहा है।