रघुवीर सिंह जावली स्मृति समारोह आयोजित
अलवर | श्री आयुवान सिंह स्मृति संस्थान की ओर से रघुवीरसिंह जावली का स्मृति समारोह रविवार को कटीघाटी स्थित एक रिसोर्ट में मनाया गया। इसमें अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत में अंग्रेज जब राजाओं को कठपुतली बनाते थे, उस दौरान भी हमारे देश और राजस्थान के राजाओं ने अपनी काबिलियत से अंग्रेजों को लोहा मनवाया। राजपूती खून में भी एक प्रतिभा होती है। अपनी प्रतिभा का समाज और देश हित में उपयोग करें। मुख्य अतिथि खुशवीरसिंह जोजावर, विक्रमसिंह बनेठी और वीरेंद्र प्रताप सिंह गुड़ा थे। अध्यक्षता मंगेज सिंह तोमर ने की। अतिथि के रूप में यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत ने भी भाग लिया। मुख्य वक्ता देवीसिंह महार थे। कार्यक्रम संयोजक भगवत सिंह खाैंखर, कुलदीप सिंह, प्रेमसिंह, लालसिंह, दीपक सिंह व शैलेंद्र सिंह थे।