भाजपा ने नहीं चलने दी संसद : जितेंद्र सिंह
अलवर | जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर चर्चा हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि संसद नहीं चलने देने के पीछे भाजपा का हाथ रहा है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष टीकाराम जूली ने की। जिला प्रवक्ता नरेंद्र मीणा ने बताया कि बैठक में जिला प्रमुख रेखा राजू यादव, पूर्व विधायक महेंद्र शास्त्री, राजेंद्र गंडूरा, रमेश खींची, जौहरीलाल मीना, खुशवीर सिंह आदि मौजूद थे।