पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | देश में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के विरोध में रविवार शाम रेशम देवी नानक चंद मित्तल फाउंडेशन की ओर से मोमबत्तियां जलाई गई। मुख्य ट्रस्टी डॉ. एससी मित्तल ने बताया कि बड़ी संख्या में लाेगों ने स्लोगन लिखी तख्तियां अपने हाथों में लेकर मौन धारण किया। इस अवसर पर प्रगतिशील महिला संस्थान, वामा क्लब अध्यक्ष अल्का मित्तल, लायंस क्लब अलवर मत्स्य से यामिनी गुप्ता, डॉ. महेश जैन, सुनीता जैन, अग्रवाल महिला मंडल, सहयोग सेवा संस्थान की शकुन गुप्ता एवं मिट्ठन लाल गुप्ता, हेल्पिंग हैंड्स टीम, कंपनी बाग समिति अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नेहरू उद्यान समिति अध्यक्ष कृष्ण खंडेलवाल, आईएमए अध्यक्ष डॉ. तैयब खान के अलावा लाफ्टर क्लब, सद्भाव मंच, एक प्रयास संस्था, सच्चा डेरा सौदा, सामर्थ्य संस्था, संगिनी, इनरव्हील क्लब ऑफ अलवर, मैत्री क्लब, गार्गी क्लब, जय कृष्ण महिला क्लब, अलवर दी फुलकारियां आदि संस्थाओं से जुड़े लोग मौजूद रहे।

इसी प्रकार जिला मेव पंचायत के संरक्षक शेर मोहम्मद के नेतृत्व में समाज के लोगों ने शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला। सेवा स्तंभ महासंघ की ओर से भी शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। देवसेना की ओर से हनुमान चौराहा स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में दो मिनट का मौन रखा गया। भारतीय महिला फैडरेशन की ओर से सोमवार को दोपहर 12 बजे जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा।

शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते मेव समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...