पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वितरक सम्मेलन में ड्रॉ निकाल बांटे पुरस्कार

वितरक सम्मेलन में ड्रॉ निकाल बांटे पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. जय श्री टी एंड इंडस्ट्रीज की ओर से आयोजित समारोह में मौजूद अतिथि।

अलवर | जय श्री टी एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डीपी महेश्वरी ने कहा कि देश में चाय का उत्पादन इस बार 110 लाख किलोग्राम अधिक हुआ है। इसके बावजूद मांग 300 लाख किलोग्राम बढ़ी है। क्वालिटी वाली चाय की मांग को पूरा करने में कंपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। माहेश्वरी रविवार को जय कृष्ण क्लब के पास एक मैरिज होम में बिरला समूह की ओर से आयोजित वितरक सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अलवर, धौलपुर व भरतपुर जिलों के करीब एक हजार वितरक मौजूद थे। अधिकृत वितरक सिंघल एजेंसीज के पंकज सिंघल व नरसिंह दास सिंघल ने बताया कि इस दौरान वितरकों व व्यापारियों को फ्रिज, एलईडी, वाशिंग मशीन, मोबाइल, डबल बेड का कंबल, छत का पंखा व अन्य पुरस्कार लक्की ड्राॅ निकाल कर दिए गए। कार्यक्रम में कंपनी के जरनल मैनेजर आर. बुधिया, मैनेजर एसएस गुप्ता, कनसाइनी एजेंट हेमंत शारदा, टेरिटरी सेल्स इंचार्ज उमेश दत्त भी मौजूद थे। संचालन धर्मवीर पाराशर व नरेंद्र सैनी ने किया।

खबरें और भी हैं...