पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4.30 घंटे में बांटे 500 परिंडे व 20 पानी की टंकियां

4.30 घंटे में बांटे 500 परिंडे व 20 पानी की टंकियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिंंडा देते मुख्य अतिथि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. शंभुनाथ तिवारी।

दैनिक भास्कर व सहयोग सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में परिंडा वितरण कार्यक्रम का आयोजन

दैनिक भास्कर

अलवर | दैनिक भास्कर और सहयोग सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार सुबह कंपनी बाग के सामने सैनिक विश्राम गृह के पास परिंडा व टंकी वितरण कार्यक्रम हुआ। करीब 4.30 घंटे के दौरान 500 परिंडे व 20 टंकियां वन्यजीव प्रेमियों को निशुल्क बांटी गई। परिंडा वितरण कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7.30 बजे हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलीगढ़ विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि परिंडा बांटना बहुत बड़ी सेवा है। यह मानव धर्म है, मनुष्य धर्म है, सामाजिक दायित्व है। परिंदा कितना बड़ा संदेश देता है कि आदमी कितना भी छोटा हो, वह हर बड़ा काम सकता है। वह आसमान की ऊंचाई छू सकता है और आसमान की ऊंचाई में पहुंचकर अपनी जीवन की बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। परिंदों के लिए आप जो काम कर रहे हैं, उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। इस तरह के काम और आयोजन निरंतर होने चाहिए। इससे समाज की पहचान बनती है। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक राजेश रवि, सहयोग सेवा संस्थान के मुरारीलाल गुप्ता, शीला गुप्ता, मधु खंडेलवाल, जितेंद्र गोयल, सचिन खंडेलवाल, डॉ. एससी मित्तल, डॉ. पुष्पा गुप्ता, गिरीश गुप्ता, अग्रज, प्रशांत व बाबूलाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अतिथियों का तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के आखिर में अतिथियों को संस्थान की ओर से स्मृति चिह्न दिए। मुख्य अतिथि तिवारी ने संस्थान से जुड़ी तिजारा उपखंड के लुहादेरा गांव निवासी राजेश यादव की 14 वर्षीय बेटी स्नेहा यादव को सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया। कक्षा नवीं में पढ़ने वाली स्नेहा 4 वर्ष से कैंसर से पीड़ित है। स्नेहा ने अपने गांव में स्वच्छता अभियान को सफल बनाया व ग्रामीणों के सहयोग से गांव के गरीब बच्चों की मदद करती है।

छह साल में 2000 परिंडे बांटे : संस्थान के मंत्री अमित ने कहा कि संस्थान का काम पक्षियों की सेवा के लिए लोगों को प्रेरित करना है। पिछले छह वर्षों में 2000 परिंडे वितरित कर लोगों को संस्थान से अप्रत्यक्ष रूप से जोड़ा गया। संस्थान की फाउंडर मेंबर दीप्ति ने बताया कि इंसान को प्रत्येक जीव से प्रेम करना चाहिए। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में पशु पक्षियों के प्रति संवेदना जागृत होगी। गर्मी में पक्षियों के लिए सभी लोग पानी की व्यवस्था करें। संस्थान के उपाध्यक्ष सतीश खंडेलवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम में इंसान की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ लगाई जाती है। गर्मी में मौसम में पानी के बिना पक्षियों की मौत नहीं हो, इसलिए परिंडे वितरित किए जाते हैं।

सामाजिक सरोकार

स्नेहा यादव को समाज सेवा के लिए सम्मानित करते मुख्य अतिथि व अन्य।

खबरें और भी हैं...