रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में बालकों ने दिखाया हुनर
अलवर | जिला रोलर स्केटिंग संघ की ओर से हैपी स्कूल में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में ग्रंथ पूर्णा, हिमांग, मन्नत व एकलव्य ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 6 वर्ष के बालक वर्ग में ग्रंथ तनेजा व बालिका वर्ग में पूर्णा अग्रवाल प्रथम रहे, 8 वर्ष क्वाड बालक वर्ग में हिमांग जैन व बालिका वर्ग में मन्नत ग्रेवाल प्रथम रहे। 10 वर्ष बालक क्वाड वर्ग में एकलव्य प्रथम, इनलाइन इवेंट में भानु प्रताप प्रथम, बालिका वर्ग में लावण्या मामोड़िया प्रथम, 12 वर्ष बालक क्वाड इवेंट में तनुष मंडावरा प्रथम, इनलाइन इवेंट में गर्व ताइवाल प्रथम, बालिका वर्ग में कृति जसूजा प्रथम, 14 वर्ष बालक क्वाड इवेंट में नमन शर्मा प्रथम, इनलाइन इवेंट में मोहम्मद युनुस खां प्रथम व बालिका वर्ग क्वाड इवेंट में सांची कौर प्रथम रही। इनलाइन इवेंट में अक्षिता प्रथम रही। सचिव घनश्याम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 55 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। तलछेरा भरतपुर के प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता डॉ. आनंदवर्धन टंडन ने की।