पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, पुलिस स्थापना दिवस आज

सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, पुलिस स्थापना दिवस आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर रविवार शाम पुलिस लाइन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी राहुल प्रकाश ने की। इस मौके पर पुलिस कर्मियों के प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एएसपी डॉ. मूल सिंह राना, सिटी सीओ जयसिंह नाथावत, सीआई संदीप शर्मा, शीशराम मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे। पुलिस के स्थापना दिवस पर 16 अप्रैल को सुबह 8 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड में विशेष परेड होगी। प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...