पूर्व अतिरिक्त आयुक्त विमल पटावरी ने कांग्रेस में शामिल
जयपुर | कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, अजमेर सांसद रघु शर्मा, अलवर सांसद डॉ. करण सिंह यादव, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की उपस्थिति में वाणिज्यिक कर विभाग के पूर्व अतिरिक्त आयुक्त विमल पटावरी ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मीडिया चेयरपर्सन अर्चना शर्मा ने कहा कि पटावरी के पार्टी में शामिल होने से मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।