पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. किरोड़ी ने केसों की वापस जांच कराने को 6 परिवाद दिए

डॉ. किरोड़ी ने केसों की वापस जांच कराने को 6 परिवाद दिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों में वापस जांच कराने की मांग को लेकर क्राइम ब्रांच की जांच पर सवाल खड़े कर दिए। क्राइम ब्रांच ने जिन मुकदमों में किरोड़ीलाल मीणा के खिलाफ आरोप प्रमाणित मानकर जिला पुलिस को चालान पेश करने के आदेश दिए थे, उन छह मुकदमों में मीणा ने पुलिस मुख्यालय को छह परिवाद भेजकर वापस कुछ बिंदुओं पर जांच करने की मांग की है। दरअसल पुलिस मुख्यालय ने किरोड़ीलाल मीणा के खिलाफ दर्ज छह मुकदमों में आरोप प्रमाणित मान लिए थे और जिला पुलिस को चालान पेश करने के आदेश दिए थे। मीणा पर लोगों को उकसाकर तोड़फोड़ करने, राजकार्य में बाधा डालने व सरकारी संपत्ति को नुकसान करने समेत कई आरोप है। मीणा के खिलाफ दौसा, अलवर, सवाईमाधोपुर, जीआरपी बांदीकुई व करौली में आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच ने पिछले एक साल में उनके खिलाफ दर्ज छह प्रकरणों की जांच की थी और आरोप प्रमाणित माने थे। उल्लेखनीय है कि 11 मार्च को किरोड़ीलाल मीणा के भाजपा में शामिल होने कुछ घंटे बाद ही पुलिस मुख्यालय ने वापस जांच कराने का हवाला देकर जिलों से फाइल वापस मंगवा ली थी। पुलिस अधिकारी फाइलों को वापस ओपन करके जांच शुरू करने को लेकर पशोपेश में थे। नियमानुसार फाइल पर तभी वापस जांच शुरू होती है, जब आरोपी या परिवादी पक्ष द्वारा वापस जांच कराने के लिए ज्ञापन दिया गया हो। ऐसे में दो दिन पहले किरोड़ी लाल मीणा ने पुलिस मुख्यालय को छह मामलों में परिवाद भेजकर कुछ बिंदुओं पर वापस जांच कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...