एनएचएम संविदा कर्मियों ने 50वें दिन भी धरना देकर किया प्रदर्शन
अलवर | नियमितीकरण की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों ने सोमवार को 50वें दिन सीएमएचओ कार्यालय के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ समझौता लागू नहीं करने के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला एनएचएम प्रबंधकीय कार्मिक संघ के जिलाध्यक्ष रामशरण यादव ने आरोप लगाया कि सरकार समझौता करने के बाद भी कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ कर रही है।