पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1500 सफाई कर्मचारी भर्ती करने की मांग

1500 सफाई कर्मचारी भर्ती करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद में प्रतिपक्ष के नेता नरेंद्र मीणा ने सरकार से चुनाव से पूर्व 1500 सफाई कर्मचारियों की भर्ती पारदर्शिता पूर्ण करने की मांग की है। मीणा का कहना है कि 30 मई 2012 को शहर में सफाई कर्मचारियों की लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से भर्ती हुई लेकिन सरकार ने रद्द कर दी। राज्य सरकार की ओर से 13 अप्रैल 2018 को नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है। नई भर्ती प्रक्रिया के तहत अलवर नगर परिषद में 456 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जानी है। यह न्यायप्रिय नहीं है। क्यों कि पूर्व में 329 कर्मचारियों की भर्ती का बैकलॉग नगर परिषद में बकाया है। नियमानुसार 1 हजार व्यक्तियों पर 4 सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। शहर की आबादी लगभग 4 लाख है। इसलिए अलवर शहर की नगर परिषद में 1500 सफाई कर्मचारियों की भर्ती होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...