पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जन्मोत्सव पर 6 दिवसीय कार्यक्रम आज से

परशुराम जन्मोत्सव पर 6 दिवसीय कार्यक्रम आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | जिला ब्राह्मण सभा की ओर से परशुराम जन्मोत्सव पर छह दिवसीय कार्यक्रम 17 अप्रैल से प्रारंभ होंगे। महामंत्री मानवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि 17 अप्रैल को सुबह ध्वजा रोहण के बाद रामचरित मानस पाठ प्रारंभ होगा। 18 अप्रैल को रामचरित मानस पाठ का समापन के बाद कन्या पूजन, हवन व प्रसाद वितरण होगा। 19 अप्रैल को सुबह 9 बजे ब्राह्मण छात्रावास में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा व शाम 6.30 बजे विचार गोष्ठी होगी। 20 अप्रैल को रात 8.15 बजे ब्राह्मण छात्रावास में कवि सम्मेलन होगा। 21 अप्रैल को शाम 5 बजे वाहन रैली निकाली व शाम 7 बजे नंगली सर्किल पर दीपोत्सव होगा। 22 अप्रैल को शाम 5 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।

खबरें और भी हैं...