सांसद डॉ. करण सिंह आज कई गांवों में सुनेंगे जनसमस्याएं
तिजारा | सांसद डॉ. करण सिंह यादव मंगलवार को तिजारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम जोजाका, हमीराका, पालपुर, रूपवास, सरहेटा, बाघोर, हसनपुर माफी, मालीयर जट्ट, फूलावास, जैरोली, चावंडी कलां और खलीलपुरी में पहुंचकर ग्रामीणों की जन समस्याओं को सुनेंगे। जिला महासचिव देशपाल यादव ने बताया कि सांसद के साथ पूर्व चिकित्सा मंत्री दुर्रूमियां भी होंगे।