पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 माह बाद बुलाई बैठक, 78 सदस्यों में 20 ही पहुंचे

10 माह बाद बुलाई बैठक, 78 सदस्यों में 20 ही पहुंचे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला परिषद साधारण सभा की बैठक सोमवार को कोरम के अभाव में स्थगित हो गई। यह तीसरा मौका है जब आमसभा को जनप्रतिनिधियों की गैर उपस्थिति के चलते स्थगित करना पड़ा है। 10 माह बाद बुलाई इस बैठक में जिले के विधायकों, सांसदों सहित 78 सदस्यों को शामिल होना था। लेकिन निर्धारित समय से 45 मिनिट बाद तक सिर्फ 20 सदस्य ही पहुंचे। इस पर जिला प्रमुख रेखा राजू यादव ने बैठक के स्थगन की घोषणा की। बैठक में जिले में बिजली, पानी और मौसमी बीमारियों सहित नरेगा योजना आदि एजेंडे के मुद्दों पर चर्चा होनी थी। बैठक शुरु के बाद 11.40 बजे तक जिला प्रमुख रेखा यादव, अलवर ग्रामीण विधायक जयराम जाटव और उपजिला प्रमुख रमन गुलाटी सहित 20 सदस्य ही सदन में पहुंचे। स्थगन घोषणा के लगभग आधे घंटे बाद किशनगढ़बास विधायक रामहेत यादव और लगभग एक घंटे बाद तिजारा विधायक मामन सिंह यादव सहित 10 सदस्य पंहुचे। अब तक 11 बार जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक बुलाई गई है। जिसमें दो बार कोरम और एक बार बहिष्कार के चलते बैठक स्थगित हो चुकी है। जिला परिषद सदस्यों में अलवर सांसद सहित जयपुर ग्रामीण, दौसा और भरतपुर के सांसद का नाम भी शामिल है।

जिला परिषद

साधारण सभा की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित, सिर्फ तीन ही विधायक भाग लेने पहुंचे

बैठक स्थगित होने के बाद विधायक जयराम जाटव से बात करते जिला परिषद सीईओ अंशदीप।

कोरम पूर्ति के अभाव में बैठक के स्थगित होने अच्छा संकेत नहीं है। बैठक में जनप्रतिनिधियों का आना दुर्भाग्यपूर्ण है। बैठक में आकर जनप्रतिनिधि अपनी बात नहीं कहेंगे तो समस्या का समाधान कैसे होगा। प्रशासन इस बात का पता लगाना चाहिए आखिर क्यो जनप्रतिनिधि आम सभा की बैठक में रुचि नहीं ले रहे है। - रमन गुलाटी, उपजिला प्रमुख

चुनाव के चलते 10 माह बाद साधारण सभा की बैठक बुलाई थी। जिसमें सिर्फ 1 विधायक ही उपस्थित थे। यह बड़ा चिंताजनक विषय है कि जिले के सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि को बैठक में आकर अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन के समक्ष रखना चाहिए। हम लगातार तीन बार अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों को नोटिस जारी कर रहे है। - रेखा राजू यादव, जिला प्रमुख

खबरें और भी हैं...