पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में दिव्यांग शिक्षकों के अधिकारों पर हुई चर्चा

बैठक में दिव्यांग शिक्षकों के अधिकारों पर हुई चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की बैठक राजकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को हुई। इसमें दिव्यांग शिक्षकों के अधिकारों के संबंध में चर्चा की गई। जिलामंत्री दिनेश शर्मा ने तबादलों में निष्पक्षता बरतने व नए सत्र में अधिक से अधिक बच्चों को स्कूलों से जोड़ने की अपील की। शहर अध्यक्ष इंदरलाल गोयल ने बताया कि दिव्यांग के अधिकार संबंधी अधिनियम 2016 राजपत्र में प्रकाशित हो चुका है और 2017 से लागू भी हो गया है। अधिनियम में दिव्यांग कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण का प्रावधान होने के बावजूद पदोन्नति का लाभ नहीं दिया जा रहा।

खबरें और भी हैं...